ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां नर्मदा के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक

प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मां नर्मदा के जल से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। मध्य प्रदेश में कुक्षी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के नेतृत्व में मां नर्मदा के भक्त 11 कलश में मां नर्मदा का जल लेकर अयोध्या पहुंचे। कारसेवकपुरम में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को मां नर्मदा का जल सौंपा गया।

कुक्षी से मां नर्मदा का जल लेकर आए चैतन्य गुप्ता ने“हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि मध्य प्रदेश के पांच धार्मिक स्थानों से और मां नर्मदा के 11 घाटों का जल लेकर हम लोग अयोध्या आए हैं। उन्होंने बताया कि मेघनाद, धर्मराय, घटेश्वर, कोटेश्वर, महेश्वर और ओंकारेश्व जैसे प्रमुख धर्म स्थलों से जल लाया गया है। मां नर्मदा के भक्ति 11 बुलेट पर 22 लोग आए थे।

कारसेवकपुरम से रामरज और मां सरयू का जल लेकर भक्त अपने धाम के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *