ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व नक्सली की हत्या की खबर, शव बरामद करने के प्रयास जारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माओवादी) से किसी समय जुड़े रहे पूर्व नक्सली नेल्सन भेंगरा की नक्सलियों ने गोली मार हत्या कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और नेल्सन भेंगरा को उसके घर से उठा ले गये। नक्सलियों ने नेल्सन की जमकर पिटाई के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस नेल्सन भेंगरा का शव बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।

पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा खुद तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

नेल्सन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थानांतर्गत समठा गांव का निवासी था। नेल्सन लंबे समय से बड़े नक्सलियों के साथ जुड़ा था। वह पुलिस के संपर्क में भी था। नेल्सन भेंगरा को ओडिसा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *