ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम सहित बड़े नेता शामिल

लोकसभा चुनाव -2024 के पहले चरण के चुनाव की तारिख नजदीक आते ही भाजपा ने रैली का शुभारंभ कर दिया है। वहीं जदयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नंबर पर हैं।

जदयू के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं को भी इसमें जगह मिली है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई अन्य नेताओं और नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्यों को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में तीन महिलाएं भी अपनी भूमिका निभायेंगी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में तीन महिलाएं भी है शामिल

जदयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, जमां खान , वशिष्ठ नारायण सिंह, रत्नेश सदा, राजीव रंजन सिंह “ललन सिंह”, राजीव रंजन, केसी त्यागी, विद्यासागर निषाद, विजेन्द्र प्रसाद यादव, दामोदर सवतं, मंगनीलाल मंडल, सलीम परवेज, विजय कुमार चौधरी, विजय सिंह निषाद, उमेश सिंह कुशवाहा, डॉ संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार झा, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, ललन कुमार सर्राफ, श्रवण कुमार, रामसेवक सिंह, आफाक अहमद स्वान, रविन्द्र प्रसाद सिंह, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, खालिद अनवर, अशोक चौधरी, विजय सिंह, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, कहकशां परवीन, शैलेश कुमार, संतोष निराला, नौशाद आलम, लक्ष्मेश्वर और मनीष कुमार के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि जदयू बिहार में 16 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जदयू के स्टार प्रचारक विभिन्न चरणों में राजग के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *