ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टी स्टाल की आड़ में शराब तस्करी, 32 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

तीर्थ नगरी ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा बस अड्डा परिसर के वेंडिंग जोन में टी स्टाल के नाम से आवंटित दुकान में शराब की तस्करी के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने दो लोगों को 32 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने नगर निगम की ओर से स्थापित वेंडिंग जोन स्थित एक दुकान में छापे की कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार रात डंगवाल टी स्टाल के नाम से संचालित होने वाली इस दुकान में जब छापे की कार्रवाई की तो दुकान के अगले हिस्से में कुछ भी नहीं मिला। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि दुकान को दो हिस्सों में बांटा गया था। पिछले हिस्से में शराब की पेटियां रखी गईं थीं। मौके से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवेश उर्फ सोनू और उसके साथी अशोक निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *