ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार : बाइक सवार युवकों ने शराब ठेकेदार व भतीजे को मारी गोली, गंभीर

 हांसी पुलिस जिला के गांव गुराना में अज्ञात हमलावरों ने गांव में ही बुधवार को शराब का ठेका चलाने वाले शराब ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान ठेकेदार का भतीजा भी चपेट में आ गया और उसे भी छर्रे लगे हैं। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 8-10 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौके का निरीक्षण कर घायल शराब ठेकेदार के भाई नरेश के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गुराना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। वह दो भाई व एक बहन है। उनके भाई दिनेश ने गांव गुराना में शराब के ठेके में हिस्सेदारी की हुई है। दिनेश व उसके चाचा का लडका भरत सिंह, सन्नी दो मोटरसाइकिलों सवार होकर नहाने के लिये नहर पर गये हुए थे। नहाने के बाद जब वह वापस गांव की तरफ आ रहे थे तो गांव के नजदीक पहुंचने पर कई अज्ञात बदमाशों ने उनके मोटरसाइकिल रुकवा लिये।

नरेश ने बताया कि इसी दौरान दो युवकों ने पिस्तोल निकालकर कहा कि हम गोली भी मार देंगे। इस पर नरेश व दिनेश ने उनके मोटरसाइकिल के नंबर देखने चाहे तो लडक़ों ने अपने हाथों में लिए हुए पिस्तोलों से गोली चलानी शुरू कर दी। नरेश ने बताया कि वह नीचे बैठ गया तो एक गोली उनके दाहिने कान के पास से निकल गई। दूसरे युवक द्वारा चलाई गई गोली दिनेश की छाती व बाजू में लगी। एक गोली के छर्रे उनके भतीजे सन्नी के बाजू में लगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाजें लगाई तो हमलावर अपनी मोटरसाइकिलों पर बैठकर भागने लगे। थोड़ी दूरी पर उनका एक मोटरसाइकिल गिर गया लेकिन बाद में वे अपनी को उठा कर पुन: मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव डाटा की और भाग गये। सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दिनेश व भतीजे सन्नी को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *