ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

LifeStyle: हीटवेव के दौरान ये टिप्स आपको रखेंगी सुरक्षित, जानें क्या है उपाय …

लाइफस्टाइल डेस्क: देश के अधिकतर राज्य इस समय गर्मी की मार झेल रहे है | कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के 90 फीसदी शहर गर्मी का शिकार होंगें | ऐसे में गर्मी से बचने के लिए आप खुद व् अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए तैयार रहें | इसी बीच हीट एक्सॉशन की वजह से मितली, उल्टी और यहां तक कि बेहोशी भी हो सकती है, जिसे लिए हमें खास तरीके अपनाने की जरूरत होती है।

तो आइए जानें इससे बचने के लिए हम क्या कर सकते हैं?…

आपको बता दें कि ज्यादा गर्मी या सर्दी पड़ने से काफी लोग बीमार पड़ जाते है | खसतौर पर कुछ लोग है जो पहले से बीमार है, बच्चे है या बूढ़े है उनको ऐसे गर्मी झेलना मुश्किल हो जाता है |

# हीटवेव के दौरान सबसे जरूरी है कि हम खूब सारा पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। इस दौरान चीनी युक्त ड्रिंक्स से बचें, जो शरीर में पानी की कमी करती हैं। अगर आपसे सादा पानी ज्यादा नहीं पिया जाता है तो पियें|

Eid-Ul-Fitr 2023: भारत में ईद कल, जानें इस त्योहार का महत्व और इतिहास…

# हीटवेव के दौरान शरीर में हल्के कपडे पहने जिससे खुलकर सांस ली जा सके | गर्मियों में ढीले- ढाले कपडे पहने और कपड़ों के रंग का चयन हल्का हो |

# हीटवेव के दौरान घर को ठंडा रखे | घर को ठंडा रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढके | ठंडा रखने के लिए घर में सदैव पंखा चला कर रखें और शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में एक बार ठन्डे पानी से नहा सकते है |

# सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक गर्मी पीक पर होती है, ऐसे समय में बेहतर है कि घर या फिर ऑफिस के अंदर ही रहें।

# हीटवेव के दौरान, जरूरी है कि हम अपने परिवार में बीमार या फिर उम्रदराज लोगों का खास ख्याल रखें। उन्हें खुद को ठंडा रखने में मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *