ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lifestyle: गर्मी में ठंडा- ठंडा कूल- कूल रहने के लिए आजमाए ये टिप्स…

लाइफस्टाइल डेस्क: लोगों को परेशान करनी वाली गर्मी का मौसम आ चुका है | दिन -पे – दिन तेज धूप उमस से जूझने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है | उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है | फिर चाहे आप ऑफिस में हो या घर में या फिर बाहर, इस दौर में शरीर को ठंडक पहुँचाना मुश्किल हो जाता है।

इस दौर में कुछ तरीकों की मदद से इस तेज गर्मी में भी ठंडे रह सकते हैं….

गर्मी के मौसम में पानी और फ्लूएड्स शरीर को ठंडा रखने का काम करेगा। बता दें कि गर्मियों के समय में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो तापमान को कंट्रोल करने में मुश्किल हो जाता है। इसलिए दिन में 3-5 लीटर पानी पिएं और साथ ही नींबू पानी का सेवन करें।

हल्के कपड़े पहनें…

गर्मी के मौसम में हल्के कपडे पहनें | कहा जाता है कि गर्मी में शरीर को हवा लगनी जरूरी है | ज्यादा गर्मी में ऐसे कपड़ें पहनें जिसमें शरीर सांस ले सके | इसके लिए कॉटन के कपडे, मलमल, लिनन आदि के ही कपडे पहनना चाहिए | क्यूंकि ये कपडे गर्मी को सोख लेते है और ढीले कपडे पहनने से हवा का फ्लो भी बना रहता है।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने मांगी माफी, बच्चे को किया था किस…

छाँव में रहें…

ज्यादा गर्मी के समय में धूप से बचने की कोशिश करें और ज्यादा समय छाँव में रहे | तेज धूप में रहने से गर्मी ज्यादा लगेगी | कड़ी धूप में तन पर कोई कपडा ढक कर निकले |

ठंडे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें…

ऐसी कई चीजें हैं जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने का काम कर सकती हैं। आप तौलिए को गीला कर गर्दन पर लपेट सकते हैं |

UP: निकाय चुनाव से पहले माया का एक्शन, पार्टी से 2 पूर्व मंत्री निष्कासित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *