ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाय बागान के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

जिले के जटेश्वर स्थित तासती चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। जिससे चाय बागान के श्रमिकों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, गुरुवार को तासती फुटबॉल मैदान में तेंदुए के हमले से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। उसी दिन वन विभाग ने चाय बागान में तीन पिंजरा लगा दिया था। वन विभाग द्वारा गए पिंजरे में बीती रात एक तेंदुआ कैद हो गया। जिससे श्रमिकों को राहत की सांस मिली है।

वन विभाग के मदारीहाट रेंजर शुभाशीष राय ने बताया कि कुछ दिन आगे चाय बागान में तीन पिंजरा लगाया गया था। इसमें से एक पिंजरे में बीती रात एक पूर्ण वयस्क तेंदुआ कैद हो गया है जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *