ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अगर किसान गरीब रहेगा तो देश समृद्ध नहीं हो सकता: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था की गहराई की जानकारी रखते थे। इसीलिए उन्होंने कहा था कि अगर किसान गरीब रहेगा तो देश समृद्ध नहीं हो सकता है। भारत की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर जाता है। इसलिए हमें अन्नदाता की खुशहाली और समृद्धि का ध्यान देना होगा। किसानों के अनुरूप हमारी नीतियां बननी चाहिए, हमारे कार्यक्रम होने चाहिए।

एक मुख्यमंत्री के रूप में एक राजनेता के रूप में एक प्रधानमंत्री के रूप में चौधरी साहब ने जो सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा हैं। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिलारी के ढकिया नरू गांव के पास जाट महासभा उप्र द्वारा बनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण के दौरान आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बीते साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाता किसानों के लिए किसी भी आपदा से बचाव के लिए प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना शुरू की गई। केंद्र सरकार द्वारा कृषि सिंचाई बीमा योजना चलाई जा रही हैं। बीते छह वर्षों में हमने 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिचाई की सुविधा प्रदान की हैं। देश में और प्रदेश में किसान को लागत का डेढ़ गुना दाम मिले। एमएसपी की घोषणा बहुत पहले हो गई थी, लेकिन लागू नहीं हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने इसे लागू किया। पहली बार देश के किसानों को सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी गई। अकेले उप्र में दो करोड़ इकसठ लाख किसान 15 किस्तों में अब तक 60 हजार करोड़ की राशि प्राप्त कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कृषि को लाभकारी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। साढ़े छह साल में दो लाख 25 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। अब खेती घाटे का सौदा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटा अनाज के माध्यम से किसानों को संवार रहे हैं। यहां के अन्न को दुनिया में पहुंचाया जा रहा है। किसान के हर सवाल का जवाब अब एप से देने जा रहे हैं। दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार कर रहे हैं। अब ड्रोन से खेत में दवा छिड़काव होगा। इस पर काम हो रहा है।

उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, धर्मपाल सिंह, गुलाब देवी, प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बलदेव सिंह औलख, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *