ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री करेंगे ऋषिकेश में 21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा तीर्थ नगरी ऋषिकेश के विकास के लिए दी गई 21 करोड़ की योजनाओं के पूर्णता धरातल पर उतरने पर उनके लोकार्पण के लिए योग नगरी पहुंचेंगे। यह सहमति उन्होंने दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान नगर निगम की प्रथम महापौर अनिता ममगांई को दी।

योग नगरी ऋषिकेश की प्रथम महापौर अनिता ममगांई केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश की जनता की और से विभिन्न योजनाओं के लिए उनकी ओर से निर्गत की गई 21 करोड़ रुपये की धनराशि के लिए उनका आभार जताया।

महापौर ममगांई ने उन्हें वीरभद्र मंदिर स्थित प्रस्तावित छठ पूजा घाट के बाबत बताया कि प्रतिवर्ष छठ महोत्सव के दौरान वहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस घाट का बनना बेहद आवश्यक है। ऐसा होने पर यहां तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा और हजारों श्रद्धालुओं को सिद्वपीठ वीरभ्रदेश्वर महादेव के दर्शनों का लाभ भी मिल सकेगा। उनकी बात गौर से सुनने के पश्चात केन्द्रीय शहरी विकास एवं.पेट्रोलियम मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ सामंजस्य कायम कर उक्त योजना को विशेष प्राथमिकता के साथ जल्द से.जल्द मूर्त रूप देने के लिए निर्देशित किया। इस पर प्रथम महापौर ने उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *