ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह

केदारनाथ/बदरीनाथ, 29 जुलाई  श्री केदारनाथ धाम में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा के भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गयी।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। इनमें से रिकॉर्ड पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति और मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखें, ताकि सुगम व सुरक्षित रूप से यात्रा हो सकं।

केदारनाथ में इस अवसर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम के साथ बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। सोमवार को बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। इस दौरान मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का वितरण किया गया।

रावल अमरनाथ नंबूदरी और प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान व कर्मचारियों ने भगवान बदरीविशाल का बाल भोग तीर्थयात्रियों को वितरित किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, भंडार प्रभारी संतोष तिवारी, संदेश मेहता, केदारसिंह रावत,अनसुया नौटियाल, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, संतोष पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *