ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कौसाम्ब के अध्यक्ष ने कनकुन में थोक बाजार विश्व संघ सम्मेलन में आधुनिकीकरण पर किए विचार साझा

प्रदेश के कृषि मंत्री और भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मैक्सिको के कनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ के तीन दिवसीय थोक बाजारों के विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। थोक बाजार के विश्व संघ के आयोजित कार्यक्रम में खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनिकरण: वर्ष 2030 तक, विषय पर कनकुन, मैक्सिकों में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के 300 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

मंत्री जोशी ने विश्व के प्रतिनिधियों से कृषि विपणन के आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में विचार साझा किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के बाद वैश्विक स्तर पर लोगों का विश्वास भारत पर बढ़ा है। कृषि विपणन से सम्बन्धित 165 देश के प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्यक्रम में आए हैं और सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया है। इस सम्मेलन से जो मंथन निकलकर आएगा, वह निश्चित ही वैश्विक स्तर पर एक मील का पत्थर साबित होगा।

कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी प्रदेश में कृषि एवं औद्यानिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को उत्तराखंड आने का न्योता दिया। जर्मनी, अर्जेंटीना, मैक्सिको और यूएस के लोगों ने उत्तराखंड में निवेश करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रदेश में धामी सरकार इन्वेस्टरों को निवेश के लिए एक अच्छा वातावरण दे रही है, उससे दिसंबर माह में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी यह एक सफल पहल होगी।

सम्मेलन में कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज आधुनिकीकरण का जमाना है, डिजिटल का युग है। आज हमारे देश एवं प्रदेश में लगभग सभी मंडियां ई-नाम से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां से जो चीज निकल कर आएगी, उसे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ सफाई व्यवस्था बहुत आवश्यक है। इस सम्मेलन से लौटने के बाद वे सभी प्रदेशों के विपणन बोर्डों को पत्र लिखकर इस माडल पर कार्य करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों को राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सके।

इस अवसर पर कौसाम्ब के प्रबंध निदेशक डा. जगवीर सिंह यादव और विपणन बोर्ड से सचिव विजय थपलियाल सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *