ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेई की मेहरबानी से मानसून में धंस रहा विकास

जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत में जोगिमन धार नहर किनारे बने छठ घाट का पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग कार्य मंगलवार को धंसा हुआ पाया गया। इंटरलॉकिंग बीच में ही इतना ज्यादा धंस गया की जैसे अंदर कुछ डाला ही नहीं गया हो अगर पहली मानसून में ये हाल है तो विकास का तो आगे क्या हो सकता है। कई जगहों पर इंटरलॉकिंग कार्य अभी से ही खराब होने लगा है। इस तरह से धंसना गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर जेई राज कुमार ने कहा कि अभिकर्ता और मुखिया को इसकी जानकारी दे दी गई है और मरम्मत कार्य के लिए बोल दिया गया है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर पहले ही मॉनसून में विकास का यह हाल है तो इससे कई वर्षों के टिकाऊ का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। मामले में उच्च स्तरीय जांच होने के उपरांत ही पता चल पाएगा कि आखिर इतने कम समय में ही विकास धंसना क्यों शुरू हो गया है इसका क्या कारण है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *