ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जलशक्ति मंत्री ने भू-जल सप्ताह की शुरुआत कर बनायी मानव श्रृंखला

उत्तर प्रदेश में जनमानस के बीच भू-गर्भ जल के संरक्षण, जल प्रबन्धन, विवेक युक्त जल उपयोग, जल दोहन के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने 1090 चौराहे पर मानव श्रृंखला बनायी और भू-जल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल का प्रबन्धन अत्यधिक आवश्यक कार्य है। अपने जीवन में जल का बेहद महत्व है। जल की बर्बादी को रोकने के लिए विवेक से कार्य करना चाहिए। जल संरक्षण करने वाले ध्यान रखें कि एक एक बूंद कीमती है। जहां भी जल को बर्बाद होता देखे वहां पर तत्काल ही उपाय करें। नल से आने वाले जल का उपयोग कर, नल अवश्य बंद करें।

1090 चौराहे पर भूजल मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वहां मौजूद स्कूलों के बच्चों से जल संरक्षण की महत्वपूर्ण बातों को बताया। उनके अभिभावकों को भी जल सुरक्षित करने के लिए जागरुक किया। इस दौरान भू-गर्भ विभाग के अधिकारियों, समाजसेवी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *