ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शतरंज में दिमागी कसरत

डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता भी कराई गई। स्कूल प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने बताया कि 1924 में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना की गई थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर के विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के शासी निकाय के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शतरंज के खेल में बच्चों की रुचि बढाने एवं उन्हें मानसिक रूप से सक्रिय बनाने के लिए डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बडे उत्साह से भाग लिया।

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर सागर के नेतृत्व में छात्रों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्रों ने अपने प्रतिद्वंधि को मात देने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा दी और खेल को रोमांचक बना दिया। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करने में सहायक होती है इसीलिए विद्यालय द्वारा समय- समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चों का मनोरंजन भी होता रहे साथ ही उनका शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम भी होता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *