ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नीमचः कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच में स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बगैर परिचय पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के लिए स्थापित निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।

एसडीएम पवन बारिया ने भी गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र मनासा के मतगणना कक्ष के समीप बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वहीं, एसडीएम डॉ. ममता खेडे ने पीजी कॉलेज नीमच में नीमच विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष के समीप बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीव्ही से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *