ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोरबा : ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को लिया चपेट में, बाल-बाल बचा परिवार

जिले के दीपका गौरव पथ में हुआ बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार महिला व उसके दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं।

जानकारी के अनुसार दीपका गौरव पथ में प्रगति नगर आजाद चौक क्रॉसिंग पर आज सुबह एक स्कूटी को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी पर सवार महिला व उसके दो बच्चे स्कूटी से छिटक कर दूर जा गिरे, वहीं स्कूटी लगभग 10 मीटर तक घसीटती चली गई।

स्कूटी से छिटक कर अलग होने के कारण महिला व दोनों बच्चों को चोट लगी है। महिला सोनिया को सिर में व उनके छोटे बेटे वैभव को पैर में चोट लगी है। महिला का हड्डी टूटने के कारण उनका उपचार एसईसीएल गेवरा के विभागीय अस्पताल एनसीएच में जारी है। बड़ा बेटा विवेक सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार चाकाबूड़ा साइडिंग की तरफ से दीपका खदान की तरफ आते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीएल 7249 ने स्कूटी को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी भयावह थी की ट्रक चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया। घायल महिला एवं बच्चों को दीपका के बीएमएस के श्रमिक नेता मनोज सिंह ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे उनका इलाज समय पर शुरू हो पाया। दुर्घटनाकरित ट्रक को दीपका पुलिस थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। ट्रक कुसमुंडा के ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *