ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरदार यशवंत सिंह टोहानवीं की स्मृति में बनाए भव्य द्वार का लोकार्पण

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि स्वर्गीय सरदार यशवंत सिंह टोहानवीं ने टोहाना की पहचान पूरे भारतवर्ष और विदेश में बढ़ाकर गौरव बढ़ाया है। हम उनके सहयोग को कभी भूल नहीं सकते। विकास एवं पंचायत मंत्री मंगलवार को वार्ड नंबर 7 में सरदार यशवंत सिंह टोहानवीं की स्मृति में 18 लाख रुपये की लागत से बनाए गए भव्य द्वार के लोकार्पण के अवसर पर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि आर्य संगीत रामायण व अन्य कई महत्वपूर्ण पुस्तकों के लेखक यशवंत सिंह टोहानवीं ने टोहाना का मान बढ़ाया है। उनके द्वारा लिखित आर्य संगीत रामायण से पूरे देश में राम -लीलाओं का मंचन होता है, ये बड़े गर्व की बात है। अपने जीवन काल में उन्होंने लेखन की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनके इस योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, रमेश गोयल, अमरजीत मडिया, पार्षद राजकुमार, जोनी मेहता सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *