ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिजोरम में भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद जब्त

मिजोरम में भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद जब्त किया गया है। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संयुक्त अभियान में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

असम रायफल्स के सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार चम्पाई जिले के पुरनी बैखोवातोंग ट्रैक जंक्शन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक मारुति वैगनार और दो बाइक जब्त की गई। जब्त की गई गाड़ी में 24 सक्रिय गोलियां, जिलेटिन के 800 टुकड़े (चार बक्से), डेटोनेटर-636, सेफ्टी फ्यूज वायर छह बंडल, 12 बोर बंदूक की 28 गोलियां और 75 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

ये विस्फोटक मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी उग्रवादी गुट ”जोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी” (जेडआरए) के लिए लाए गए थे। विस्फोटक सामग्री के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *