ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंबाला विजलेंस ने पूंडरी थाने का एएसआई किया गिरफ्तार

अंबाला विजिलेंस की टीम ने बुधवार देर रात रिश्वत मांगने की एवज में पूंडरी थाना में कार्यरत एएसआई नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने चोरी के मामले में एक आरोपी शिकायतकर्ता चमेल सिंह का नाम बाहर निकालने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर चमेल सिंह ने अंबाला विजिलेंस में मामले की शिकायत कर दी।

इसके बाद अंबाला विजिलेंस की टीम ने बुधवार को वाइस रिर्काडिंग के आधार पर पूंडरी थाना से एएसआई नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एएसआई नरेंद्र को कैथल के विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया।

आरोपी पुलिसकर्मी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया गया है। कार्रवाई करने वाले अंबाला विजिलेंस के प्रभारी सोमेश सोलंकी ने बताया कि पूंडरी निवासी महिला नीलम ने पूंडरी थाना में उसके पाई स्थित मकान में गहने चोरी की शिकायत दी थी। इसके बाद नीलम ने चमेल सिंह पर चोरी का शक जताया था।

केस दर्ज होने के बाद चमेल सिंह को आरोपी बनाया। उससे एएसआई नरेंद्र ने नाम बाहर निकालने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एएसआई नरेंद्र की चमेल सिंह ने वाइस रिकार्डिंग कर ली। इसके आधार पर ही एएसआई नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *