ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर रखा जाएगा : डीएमआरसी

 दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर’ करने का निर्णय किया है। यह हरियाणा के गुरुग्राम में पड़ता है।

डीएमआरसी ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि येलो लाइन पर स्थित हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया गया है। इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर किया जाएगा, साथ ही पुराने नाम से संबंधित दस्तावेजों में भी सुधार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डीएमआरसी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार पहल कर रही है। हाल ही में डीएमआरसी ने यात्रियों को मेट्रो में शराब की सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, इसको लेकर डीएमआरसी ने कहा है कि यात्री मेट्रो में शराब की बोतलें तभी ले जा सकेंगे, जब वह सीलबंद हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *