ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईश्वर की राह दिखाने की दृष्टि देता है गुरु: महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज

शहर के उदयपुर रोड़ जानामेड़ी स्थित उत्तम सेवा धाम रवीन्द्र ध्यान आश्रम में अग्नि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में सोमवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर न सिर्फ वागड़ अंचल अपितु प्रदेश के कई जिलों व समीपस्थ महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश जिलों के हजारों गुरुभक्त की उपस्थिति में दिनभर यहां मेला लगा रहा। गुरुभक्तों ने इस दौरान यहां पहुंच कर गुरुदेव ध्यानयोगी उत्तम स्वामी के दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज गुरुदीक्षा भी ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र ,गुजरात, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली व अनेक राज्यों के हजारों की संख्या में गुरुभक्त मौजूद थे।

उत्तम सेवा धाम पर सोमवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत सुबह सामूहिक गुरुपूजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरुपाद पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान गुरु महिमा के भजनों की स्वर लहरियां धाम परिसर को गूंजायमान करती रही। दोपहर में से गुरुमंत्र दीक्षा हुई जिसमें सैकड़ों लोगों ने गुरुदीक्षा ग्रहण की। इस मौके पर डा.दिव्य भारत पंड्या के आचार्यत्व में गुरुदेव का पादुका पूजन किया गया। इस दौरान पूरा पांडाल जय जय गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *