ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे पुलिस की गोली से घायल,गिरफ्तार

लोनी थाना पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी फरार है। पकड़े गए बदमाशों को गोली लगने पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसीपी रजनीश उपाधयाय ने बताया कि इस बदमाशों ने 30 जून को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में दूध व्यापारी से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब चार लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी।

मिली सूचना पर सोमवार को पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण ने निठौरा जंगल के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। इनकी पहचान दिल्ली के जोहरीपुर निवासी विक्की उर्फ विक्रांत, बागपत के खेकड़ा निवासी योगेश धामा के रूप में हुई हैं। उन्होंने स्वीकारा कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूध व्यापारी से लूट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *