ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बद्रीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक होटल में घुसा, दो महिलाओं को माैत व तीन घायल

देहरादून, 14 अगस्त । पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर तहसील के अंतर्गत श्रीकोट में मंगलवार रात काे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। पानी टैंकर लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हाेकर होटल में घुस गया। इससे महाराष्ट्र की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिला श्रद्धालु घायल हुई हैं। पुलिस ने मृतकों के परिवार को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल काे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, महाराष्ट्र से कुछ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। मंगलवार की देर रात तीर्थयात्री श्रीबद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौटते समय श्रीनगर के श्रीकोट स्थित रामा होटल में ठहरे थे। बीती रात काे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाेटल के बाहर कुछ महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इसी बीच श्रीनगर की ओर से पानी टैंकर लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी, फिर रामा होटल के बाहर बैठी महिला तीर्थयात्रियों को कुचलते हुए होटल की दीवार तोड़कर घुस गया।

सूचना पर माैके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली जेसीबी की मदद से टैंकर के नीचे दबी महिलाओं को किसी तरह निकाला। महिला यात्री ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन जिला अकोला महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने एक और महिला यात्री सरिता उर्फ गौरी भैमा (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र को भी मृत घोषित कर दिया। बेस अस्पताल में अभी तीन महिला तीर्थयात्री सारिका (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा तहसील दरैपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र, संतोषी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवाली तालुका भोतमार जिला भोतमार महाराष्ट्र और मधुबाला (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत जिला अकोला महाराष्ट्र का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *