ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जोधपुर हाई कोर्ट में कनिष्ठ निजी सहायक हिन्दी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा कनिष्ठ निजी सहायक (हिन्दी ) के 30 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इन पदों के लिए 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 9 मार्च को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार दो वर्ष की अवधि तक 23,700 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे। परिवीक्षा काल सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार पे-स्केल रुपये 33,800 – 1,06,700 रुपये संदेय होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आवेदक से ये अपेक्षा की जाती है कि वह राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम-2002 (यथा संशोधित) विस्तृत विज्ञापन ,ऑनलाइन आवेदन करने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, जो कि राजस्थान उच्च नयायालय की अधिकृत वेबसाइट http://www.hcraj.nic.in पर उपलब्ध है।

उक्त भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवश्यकता होने पर प्रतिवेदन/प्रार्थना पत्र रजिस्ट्रार (परीक्षा) राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को संबोधित कर प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन व परीक्षा सम्बंधित समस्याओं के निवारण एवं जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0291-2888100 एवं 2888101 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *