ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ”मैं अटल हूं” की निराशाजनक शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म ”मैं अटल हूं” 19 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है।

”मैं अटल हूं” के दो ट्रेलर रिलीज हुए थे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। ऐसा लगा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन ”मैं अटल हूं” को रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म की शुरुआत धीमी रही।

इसकी पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। ”सैक्निल्क” की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ”मैं अटल हूं” ने रिलीज के पहले दिन महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह निश्चित रूप से एक निराशाजनक शुरुआत है। फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया है, लेकिन फिर भी दर्शकों ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया है।

”मैं अटल हूं” के पहले दिन के निराशाजनक आंकड़ों को देखते हुए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दर्शक वीकेंड में कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। अगर शनिवार एवं रविवार को फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसकी कमाई बढ़ जाएगी और फिल्म अगले कुछ दिनों तक सिनेमाघरों में टिकी रहेगी। वीकेंड के बाद पता चलेगा कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *