ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव बने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी में संगठन का नए सिरे से गठन लगातर जारी है। लंबे समय तक सीएमओ में रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव की संगठन में एंट्री हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संगठन में नई नियुक्तियां की है।

भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार गुरुग्राम निवासी जवाहर यादव को पार्टी का मुख्य वक्ता बनाया गया है। यमुनानगर निवासी आदित्य चावला पार्टी के नए आईटी प्रमुख तो गुरुग्राम के रोहित सैनी सह आईटी प्रमुख होंगे। सुखविंदर मांढी को किसान मोर्चा अध्यक्ष, पंचकूला निवासी योगेंद्र शर्मा को युवा मोर्चा अध्यक्ष, पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता को एससी मोर्चा अध्यक्ष, महिला नेत्री ऊषा प्रियदर्शी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, नूंह निवासी जान मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *