ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुल की दीवार से टकराई कार, 4 लोगों की मौत, कार सवार 7 अन्य घायल

तमिलनाडु के तंजावुर में थूथुकुडी जिले के 4 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब शनिवार तड़के तंजावुर जिले के मनोरा के पास ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) में कार एक छोटे नहर के पुल से गुजर रही थी। इस दौरान चालक के संतुलन खोने से कार पुल की दीवार से टकरा गई।

थूथुकुडी जिले के मुनावायल इलाके से एक परिवार के 11 लोग कार में सवार होकर वेलनकन्नी जा रहे थे। शनिवार तड़के जब कार तंजावुर जिले के मनोरा के पास ईसीआर में आगे बढ़ रही थी तो कार के चालक एम चिन्नापंडी (40) ने नियंत्रण खो दिया और कार नहर पर बने पुल की दीवार से टकरा गई।

हादसे में ड्राइवर चिन्नापंडी, वाई बैकियाराज (64), ए ज्ञानम्बल (60), एम रानी (40), एम चिन्नापंडी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। 7 वर्षीय लड़के सहित अन्य घायल हो गए और उन्हें तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टई सरकारी अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *