ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हेमा बोली- बहुत अच्छी हैं राममंदिर की व्यस्थाएं

कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हुई थी। इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस समारोह के दौरान नृत्य की प्रस्तुति दी थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हेमा मालिनी ने राम मंदिर के दर्शन किये।

हेमा मालिनी हाल ही में फिर अयोध्या गईं थीं। वहां उन्होंने राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद हेमा ने मीडिया से बातचीत की। हेमा ने कहा, रामलला का दर्शन किया। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, व्यवस्थित है। इस मंदिर ने कई लोगों को रोजगार दिया है। रामलला के दर्शन के बाद हेमा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, कंगना रनौत जैसी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *