ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समस्त संसार को ऊर्जा प्रदान करने वाली हैं मां भगवतीः रोहित गिरी

चैत्र नवरात्र के पहले दिन नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर में महंत रोहित गिरि महाराज ने विशेष पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और ग्यारह विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्र पर्व मां दुर्गा की आराधना को समर्पित है, जो सभी के जीवन में खुशियां लाता है। हम सभी को मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की आराधना कर अपने जीवन को भवसागर से पार लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां चंडी देवी करुणा, दया और ममता का सागर है जो भक्तों की सुख आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को सुख समृद्धि प्रदान कर मां उसका बेड़ा पार लगाती हैं। जो दिन दुखी माता रानी के दरबार में आ जाता है उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है।

महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की आराधना अनंत लोको को पवित्र करने वाली है जिनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति मां की कृपा का पात्र बन जाता है। नवरात्र साधना के दौरान साधक में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की आराधना के बिना जप और ध्यान संपूर्ण नहीं होते। देवी भगवती प्रकृति और पर्यावरण के साथ-साथ समस्त संसार को ऊर्जा प्रदान करने वाली है। नवरात्र पर्व के दौरान की गई मां भगवती की उपासना साधक को शांति और मुक्ति प्रदान करती है। सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति मां की आराधना से होती है।

इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित देशवाल शास्त्री, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित नवल किशोर, पंडित अमित बेलवाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित मनमोहन कंडवाल, मोहित तोमर, उषा ब्रेकों कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *