ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहुल बने समिति के प्रदेश अध्यक्ष

जनहित संघर्ष समिति की बैठक संदेश नगर में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह ने राहुल चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनहित संघर्ष समिति जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठती है। जनता पर होने वाले शोषण के खिलाफ समय-समय पर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि देश में माहौल ठीक नहीं है। जनता महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रही है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि समिति ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। जनता के हर संघर्ष में समिति साथ देगी। कमजोर, मजबूर और बेसहारा लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। मानव अधिकारों और जनहित कार्यों से कभी पीछे नहीं हटा जाएगा। समिति की नीतियों को घर घर पहुंचाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। युवा अवैध नशे की तरफ बढ़ रहा है जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुलतान अहमद, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र शर्मा, विकास बब्बर, जिला उपाध्यक्ष मेरठ जस्सी सिंह, सुंदर सिंह मनवाल, डा. रमेश बब्बर, सोनल प्रिंस, संजीव बाबा, संदीप शर्मा, राजेंद्र कुमार, रविकांत सिंह, अनमोल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *