धरना दे रहे किसानों की समस्या संजय गुप्ता ने कराया समाधान
बिजली कटौती से परेशान एथल बुजुर्ग के ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने उनकी समस्या का समाधान करा दिया है।
एथल बुजुर्ग के ग्रामीणों ने लक्सर क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय गुप्ता को बिजली कटौती की समस्या बतायी। इस पर पूर्व विधायक गुप्ता ने गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना और विद्युत स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता कर बिजली की समस्या का तत्काल समाधान कराया। ग्रामीणों से समस्या के तत्काल निराकरण होने पर संजय गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि जैसे ही उन्हें ग्रामीणों की समस्या के संबंध में पता चला तो वे तत्काल ग्रामीणों के बीच पहुंचे और समस्या का तत्काल निराकरण करा दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका दायित्व है की जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा।
