• July 27, 2024

गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

 गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Gorakhpur: तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने आज गोरखपुर में जनता दरबार लगाया | इस दौरान हमेशा की तरह सीएम योगी के जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ दिखी | जनता दरबार में आये सभी फरियादियों की सीएम ने एक-एक करके समस्याओं को सुना, और अफसरों को तत्काल समस्या निवारण का आदेश दिया | उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फरियादियों की समस्या का तत्काल निवारण हो और उन्हें बार – बार न आने पड़े |

आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की दर्शन किये | इसके बाद महंत अवधनाथ की प्रतिमा पर नमन किया | जनता दर्शन में आये सभी फरियादिओं की घर, जमीन, पुलिस और इलाज के लिए आए लोगों की समस्या सुनी | जनता दर्शन में परिजनों के साथ पहुंचे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट भी दिया |

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर दौरे पर होते हैं, तब वहां जनता दरबार लगाते हैं | सीएम के जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ती है |

ये भी पढ़ें : Umesh Pal case: अतीक अहमद को मिली उम्रकैद, कोर्ट ने अशरफ को बरी किया

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *