ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह के फौजी अजय कुमार राय का अवंतीपुरा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) के अजय कुमार राय ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। मूल रूप से देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह निवासी शहीद अजय कुमार राय का परिवार फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में किराये के मकान में रहता है।

यह दुखद सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है । परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी। हाल ही में उनकी ड्यूटी यहां पर लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *