ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग़ाज़ीपुर: गैंगस्टर मामले पर मुख्तार अंसारी पर फैसला टला, अगली सुनवाई 20 मई को

वाराणसी: गाजीपुर के बाहुबली और माफिया मुख़्तार अंसारी पर आने वाले गैंगस्टर एक्ट के मामले में फैसला टल गया है | बता दें कि अंसारी पर गैंगस्टर 307 के मामले में MP-Mla कोर्ट ने आज फैसला टालते हुए अगली तारीख मुकर्रर कर दी है | एमपी एमएलए कोर्ट ने अगली तारीख 20 मई मुकर्रर की है | मुख्तार अंसारी पर मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज 307 के मामले में 17 मई को फैसला आएगा | बता दें की इससे पहले यह फैसला 27 अप्रैल को आने वाला था | मुख़्तार अंसारी कपिलदेव हत्याकांड में मुख्य आरोपी है |

गौरतलब है कि गैंगस्टर एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी पर फैसला टल गया है | मुख्तार अंसारी पर हत्या और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है | बता दें कि 2010 में कपिलदेव सिंह की हत्याकांड और मुहम्मदाबाद में वीर हसन द्वारा जानलेवा हमला मामले को लेकर गैंग चार्ट बनाया गया है | इस मामले में 27 अप्रैल को ही फैसला आना था, लेकिन एडीजीसी क्रिमिनल के द्वारा लिखित बहस के लिए समय मांगा गया था |

 

Bada mangal: नौ मई को होगा पहला बड़ा मंगल

अंसारी को अब तक 4 मामलों में सजा….

1. लखनऊ में तैनात रहे जेलर के साथ मारपीट करने और धमकी देने के मामले में 7 साल की सजा
2. गैंगेस्टर एक्ट में मुख़्तार अंसारी को 5 साल की सजा
3. गाजीपुर में एडिशनल एसपी रहे उदय शंकर जायसवाल मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा
4. गैंगेस्टर एक्ट मामले में मुख़्तार अंसारी को 10 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *