ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर में गांधी जयंती और अहिंसा दिवस मनाया

जिले में जिला प्रशासन और शांति एवम अहिंसा विभाग की ओर से मिनी सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस मनाया गया। इस दौरान सर्वधर्म प्राथना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। इससे पूर्व गांधी जी को प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को जिला कलेक्टर पुखराज सैन और एसपी आनंद शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कलेक्टर और एसपी बोले अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा बापू ने दी। सभी को मिलजुलकर एकजुट होकर रहना चाहिए। सभी धर्म के लोग एक दूसरे के कार्यक्रम में शामिल होकर सांप्रदायिक सद्भाव बनाएं रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *