ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशखेड़ा दवा फैक्ट्री में लगी आग से चार कर्मचारी जिन्दा जले

अलवर, 26 जून । भिवाड़ी औद्योगिक नगरी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की दवा और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जल गए। जिनके शव बुधवार सुबह मिले हैं। जबकि आग मंगलवार की शाम करी 6.30 बजे लगी थी। आग से 12 कर्मचारी भी झुलस गए। जिनका उपचार चल रहा है। आग पर भिवाड़ी, तिजारा, खुशखेड़ा सहित आसपास की 10 दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लगी थी। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद कम्पनी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तेज धमाके के साथ आग लगी थी। कम्पनी में आग लगने से धुआं धुआं हो गया था। ऐसा माना जा रहा हैं इससे कर्मचारी बेहोश हो गए और जिन्दा जल गए। एक शव मंगलवार को ही मिल गया था जबकि तीन शव बुधवार सुबह मलबे में दबे और जले हुए मिले हैं। खुशखेड़ा थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सभी मृतक अन्य राज्यों के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *