ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरगुजा राजघराने की इंदिरा सिंहदेव का निधन, पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक

रायपुर, 15 जून (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सरगुजार राजघराने की इंदिरा सिंहदेव का आज शनिवार सुबह 8 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर स्थानीय रानी तालाब में किया गया । इंदिरा सिंहदेव के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने शोक जताया है।

इंदिरा सिंहदेव के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीटर हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने लिखा कि यह पारिवारिक क्षति है।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा सिंहदेव पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रही थीं। इनका दिल्ली और मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में इलाज चल रहा था। 13 जून को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें मुंबई से अम्बिकापुर लाया गया, जहां 15 जून सुबह 8 बजे निधन हो गया। धरमजयगढ़ राज परिवार से संबंध रखने वाली इंदिरा सिंहदेव का जन्म 12 अप्रैल 1950 में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *