ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से जब्त की 307 किलो गुच्छियां व मशरूम

वन विभाग की टीम ने उधमपुर पुलिस के सहयोग से जखैनी चौक पर नाके के दौरान 307 किलो गुच्छी व मशरूम जब्त की है।

जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से एक गुप्त सूचना के आधार पर जखैनी चौक पर नाका लगाया तथा गाड़ियों की जांच प्रारंभ की। वहीं डोडा से जम्मू की ओर जा रही एक जीप जैसे ही नाके के पास पहुंची तो उसे वन विभाग की टीम ने जांच हेतु रोक लिया। टीम ने पुलिस के सहयोग से जब गाड़ी की जांच की तो उसमें बोरियों में भरकर ले जाई जा रही गुच्छियां व मशुरूम जोकि 307 किलो थी को जब्त किया। वहीं वन विभाग की टीम ने गाड़ी को जब्त कर व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *