ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएम ने कंप्यूटर ऑन व्हील वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे और विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कंप्यूटर ऑन व्हील वाहन का फ्लैग ऑफ कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

जिलाधिकारी ने पिटकुल द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के प्रसार के क्षेत्र में इसे बेहतरीन प्रयोग बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतरी एवं छात्रों के व्यापक हितों को देखते हुए यह प्रयास सराहनीय है और बच्चों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभिनव प्रयास का लाभ स्वयं सहायता समूह के साथ ही अन्य लोगों को भी मिले ऐसा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वाहन के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जिन बच्चों के पास इंटरनेट और अन्य सुविधाओं का अभाव है, उन्हें भी कम्प्यूटर व इंटरनेट तकनीक से संबंधित विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा, श्याम नारायण पांडे, शंकर पांडे, अध्यक्ष भाजयुमो गौरव पांडे, सुराज प्रहरी, गोविंद सामंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *