ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेदिनीपुर बाजार में आग, बच्चे की मौत

मेदिनीपुर बाजार गेट इलाके में गुरुवार तड़के लगी आग में 5-6 दुकानें जलाकर खाक हो गईं। आग लगने की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी भीड़ में एक बच्चा भी अपने दादा के साथ था। इसी दौरान एक मिठाई दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, इस घटना में सिलेंडर का एक हिस्सा बच्चे के पेट पर गिरा जिससे बच्चा चोटिल होने के साथ साथ झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मेदिनीपुर के मार्केट गेट इलाके में गुरुवार सुबह आग में जलकर कुछ दुकानें खाक हो चुकी थीं। इसी क्रम में एक मिठाई दुकान भी जल रही थी। तभी इलाके का एक बच्चा अपने दादा के साथ आग देखने आया। वह दुकान से थोड़ी दूर खड़ा था। उसी समय दुकान में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर का एक हिस्सा बच्चे के पेट में जा गिरा। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृत बच्चे का नाम पता नही चल पाया था।

दरअसल, मेदिनीपुर का मार्केट गेट एक बहुत बड़ा बाजार है। लेकिन वहां ज्यादातर अस्थायी दुकानें पॉलिथीन से बनी हुई हैं जो अत्यधिक ज्वलनशील हैं। बाजार समिति ने बार-बार स्थाई ढांचा बनाने का प्रयास किया है। लेकिन आरोप है कि रेलवे के असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *