ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी, युवक गंभीर

दुर्ग /रायपुर, 18 जुलाई ।भिलाई के स्टील कालोनी में आज गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई । हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है , जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया की वे आज सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी स्टील कॉलोनी फ्लाईओवर के पास अचानक बहुत तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह घबरा गए। देखा ताे एक कार फ्लाईओवर के नीचे गिरी हुई थी। देखते ही देखते फ्लाईओवर के नीचे लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में से घायल युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *