ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलरामपुर : पोलिंग ड्यूटी में अनुपस्थित मिलने पर 13 कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र लोकसभा गोंडा में कल 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर जिला मुख्यालय से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। पोलिंग ड्यूटी में अनुपस्थित मिलने पर 13 कर्मियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया है।

रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान 13 मतदान कार्मिक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 05 अध्यापक, नलकूप विभाग के 02 कनिष्ठ सहायक, पंचायतीराज विभाग के 02 सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के 02 कार्मिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 02 अध्यापक शामिल हैं। इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही निलंबन की कार्यवाही को लेकर आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जानबूझकर लापरवाही बरतने एवं ड्यूटी से भागने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसमें एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई होगी तथा सेवा से बर्खास्त किए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को संदर्भित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *