ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ”विवाह-3” को बिहार में मिल रहा बढ़िया रिस्पांस

महापर्व छठ पर रिलीज निर्माता निशांत उज्ज्वल, प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की फिल्म ”विवाह-3” को बिहार में शानदार ओपनिंग मिली है। ख़बरों के अनुसार, फिल्म ”विवाह-3” को बिहार के सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। यह फिल्म भी पहले और दूसरे पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों का कहना है कि फिल्म बेहद खूबसूरत बनी है और इसे हर वर्ग के लोगों को देखना चाहिए। इस फिल्म ने एक बार फिर से महिला दर्शकों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया है। ये कहना है फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल का।

निशांत ने बताया कि फिल्म ”विवाह-3” को 24 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले यह फिल्म बिहार में जिस तरह का रिस्पोंस हासिल कर रही है, उससे हम सभी को उम्मीद है कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी। निशांत ने कहा कि हमने फिल्म को बड़ी शिद्दत से बनाया है और अब दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए आभार। मैं सभी से अपील करूंगा कि जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, वे जरुर अपने पूरे परिवार के साथ जाकर फिल्म देखें वहीँ, फिल्म पंडितों का मानना है कि छठ पूजा की छुट्टियों का फिल्म को बेहद फायदा मिल रहा है। वैसे भी फिल्म अच्छी बनी है। और यह फिल्म सेटेलाइट पर भी खूब चलने वाली है। फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे ने भी इस फिल्म को अपने फैंस से देखने और प्यार देने की अपील की।

आपको बता दें कि यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ”विवाह-3” के निर्माता निशांत उज्जवल हैं और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म ”विवाह-3” में प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे के साथ संयुक्ता राय, अवधेश मिश्रा स्पेशल गाना यामिनी सिंह, अजय कुमार निरहुआ और बबलू खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *