ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भिंड की अटेर विधानसभा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 71 पर पुनर्मतदान, दोपहर एक बजे तक हुई 30 फीसदी वोटिंग

जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशूपुरा में बूथ क्रमांक 71 पर बीते 17 नवंबर को हुए मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। यहां दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71 माध्यमिक शासकीय भवन किशूपुरा में पुलिस और प्रशासन की कड़ी व्यवस्थाओं के बीच मंगलवार को पुनर्मतदान हो रहा है। यहां सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस बूथ पर 1223 मतदाता हैं। यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां 17 नवंबर को 89‎ प्रतिशत मतदान हुआ था।

क्षेत्र के एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतदान केन्द्र पर तीन थानों का बल और अतिरिक्त बल लगाया गया है। पूरे गांव में मुनादी भी कराई गई है, साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाल कर लोगों से मतदान की अपील की गई और उन्हें सचेत किया गया है कि मतदान के लिए आने पर अपने मोबाइल फोन साथ न लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *