ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, चार दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन

रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म ‘जेलर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने पहले दिन 48 करोड़ रुपये की कमाई कर दमदार ओपनिंग की थी। अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई के बाद फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर’ ने पहले दिन 48 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें तमिलनाडु के 23 करोड़ रुपये, कर्नाटक के 11 करोड़ रुपये, केरल के 5 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 10 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। दूसरे दिन फिल्म ने 27 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 34.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

चौथे दिन फिल्म ने 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महज चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अब तक 5 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की बढ़ती कमाई को देखकर हम बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत नाम के जादू का अनुभव कर रहे हैं।

नेल्सन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत ने जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है। फिल्म में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने भी छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *