ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जर्मनी ने चेक गणराज्य को दी करारी शिकस्त, 10-0 से जीता मैच

रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच में मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है। पहला मैच जर्मनी और चेक गणराज्य के बीच खेला गया। मैच में जर्मनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जर्मनी ने एकतरफा मुकाबले में चेक रिपब्लिक को हरा दिया। जर्मनी के तरफ से 10 गोल दागे गए जबकि चेक गणराज्य की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।

जर्मनी और चेक पब्लिक के बीच खेले गए मैच में जर्मनी लगातार चेक रिपब्लिक पर भारी रहा। जर्मनी ने पहला गोल मैच शुरु होते ही दाग दिया। पूरे मैच में जर्मनी चेक रिपब्लिक पर भारी रहा। पहले गोल के तुरंत बाद तुरंत दूसरा गोल भी जर्मनी ने दाग दिया। हाफ टाइम से पहले ही जर्मनी 2-0 की बढ़त चेक रिपब्लिक से लिए हुए था। हाफ टाइम के बाद जब मैच शुरू हुआ उसके बाद जर्मनी को पेनाल्टी कार्नर भी मिल गया मिला, जिसके बाद जर्मनी ने तीसरा गोल दाग दिया।

चेक गणराज्य से जर्मनी लगातार आगे रहा और जर्मनी ने अपना पांचवां गोल भी कर दिया। चेक गणराज्य को संभालने का भी मौका जर्मनी ने नहीं दिया, उसके बाद छठा गोल भी जर्मनी ने दाग दिया। इसी तरह एक के बाद एक कुल दस गोल जर्मनी ने किए और मैच को जीत लिया। चेक गणराज्य के खिलाड़ी अपनी टीम का खाता भी खोल नहीं सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *