ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जनता के दरवाजे तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। कोई परिवार ऐसा नहीं होगा जिसे किसी न किसी योजना का लाभ ना मिला हो।

राजनाथ सिंह लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित मान लॉन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पहले भारत को कमजोर माना जाता था। कहा जाता था कि ये गरीबों का देश है। अब भारत को मजबूत और ताकतवर देश माना जाता है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाना चाहिए।

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के लोगों से प्रश्न करते हुए राजनाथ ने कहा कि मैं जो कुछ कर सकता था, उसे लखनऊ के लोगों के लिए किया है। मेरे काम से आप लोग संतुष्ट हैं या नहीं हैं। आप सभी लोग मुझे बताइये। ये देश मजबूत रहेगा और देशवासी मजबूत रहेंगे तो हम भी मजबूत रहेंगे।

रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तब अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 10वें स्थान पर था। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। राजनाथ ने कहा कि देश-दुनिया के अर्थशास्त्री पूछते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी क्या करिश्मा करते हैं। वो दिन दूर नहीं है, जब भारत टॉप थ्री देशों की सूची में भी शामिल हो जाएगा। अपनी बात को समाप्त करने से पहले रक्षामंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल लोगों से आज्ञा मांगी तो जनता के बीच से एक कार्यकर्ता ने उनसे आगे बोलने का आग्रह किया। अपनी बातों को पूरा करते हुए राजनाथ सिंह ने सभी को धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *