ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आआपा प्रदेश अध्यक्ष हुपेंडी सहित पांच अन्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदेश अध्यक्ष कुमल हुपेंडी सहित पांच अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज मंगलवार को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के अलावा आनंद प्रकाश मिरी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, विशाल केलकर प्रदेश सचिव, रविंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग और बसंत कुजूर प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का पार्टी के विस्तार में बड़ा योगदान था। दोनों ही पार्टी की तरफ से इस बार उम्मीदवार भी थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *