ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

26 को रसायन शास्त्र के परीक्षार्थियों को एक्सपर्ट देंगे जानकारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालक किया जा रहा है। तीन दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 208 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर शनिवार 24 फरवरी की शाम तक 70 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61 फोन कॉल और 23 फरवरी को 77 फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनका निराकरण विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया।

हेल्पलाइन में 24 फरवरी को भौतिक शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ कुमकुम झा ने भौतिक शास्त्र विषय के परीक्षाओं के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोचिकित्सक डॉ. मोनिका साहू द्वारा परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाइन में प्रदेश के विभिन्न जिलो के विद्यार्थियों द्वारा कॉल कर परीक्षा तैयारी संबंधी प्रश्न पूंछे गए। सोमवार 26 फरवरी को रसायन शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ नम्रता तिवारी और शैक्षिक अभिप्रेरक नागेन्द्र दुबे विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *